Headlines

सीवर निर्माण में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सतीश सहगल, मनोज वर्मा


पानीपत। वार्ड नंबर 17 के किशनपुरा बाजार में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पार्षद श्रीमती रजनी सुरेंद्र गर्ग के निर्देशानुसार मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण का बारीकी से जायजा लिया गया और अधिकारियों व ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान किशनपुरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान सतीश सहगल, उपप्रधान सुरेश मदाद एवं महासचिव मनोज वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि सीवर लाइन का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए तथा पाइप लाइन की बैकफिलिंग और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए।
प्रधान सतीश सहगल ने कहा कि किशनपुरा बाजार शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में निर्माण कार्य मजबूत और टिकाऊ होना चाहिए। यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
महासचिव मनोज वर्मा ने कहा कि बाजार के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र की सीवर व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर और सुचारु बन सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post

विज्ञापन

विज्ञापन

Rashtriya News 24x7