Headlines

विशेष अभियान "बरगद का एक पौधा लगाओ, 500 साल पुण्य कमाओ"

सुशिलादेवी सोशल वेल्फेअर फाउंडेशन ने शुरू की देशव्यापी हरित पहल 

पुणे ( महाराष्ट्र ) पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से सुशिलादेवी सोशल वेल्फेअर फाउंडेशन, पुणे (महाराष्ट्र) ने पूरे देश में "बरगद का एक पौधा लगाओ, 500 साल पुण्य कमाओ" अभियान की शुरुआत की है।

संस्था के संस्थापक श्री संतोष जाधव ने नागरिकों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक बरगद का पौधा अवश्य लगाए। यदि तत्काल उपयुक्त स्थान उपलब्ध न हो, तो पौधे को गमले या पौधरोपण बैग में 4–5 फीट तक विकसित कर बाद में किसी सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, मंदिर परिसर, वन क्षेत्र या ग्राम पंचायत की सहमति से उचित स्थान पर रोपित करें।

संस्था का मानना है कि यदि प्रत्येक गांव में 50 से 500 बरगद के पौधे लगाए जाएं, तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छ ऑक्सीजन, मिट्टी संरक्षण और जैव विविधता को नई मजबूती मिलेगी। बरगद के वृक्ष पक्षियों, मधुमक्खियों, तितलियों, गिलहरियों तथा अन्य जीव-जंतुओं के लिए सुरक्षित आवास भी बनते हैं।
संस्था ने नागरिकों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि तथा अन्य विशेष अवसरों पर स्मृति स्वरूप पौधारोपण करने की भी अपील की है। यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास है।

संस्था की अपील - "एक व्यक्ति – एक बरगद" का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

सुशिलादेवी सोशल वेल्फेअर फाउंडेशन, पुणे (महाराष्ट्र)

संस्थापक: श्री संतोष जाधव

मोबाइल: +91-9004438668

#SaveEnvironment #PlantBanyan #GreenIndia #TreePlantation #NatureConservation

Post a Comment

Previous Post Next Post

विज्ञापन

विज्ञापन

Rashtriya News 24x7