Top News

खुशखबरी! J&K के 142 कॉलेजों में 4 साल UG और 5 साल PG कोर्स के लिए एडमिशन शुरू, 12वीं के मेरिट पर मिलेगा दाखिला





राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के 142 डिग्री कालेजों में 4 साल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स और 5 साल के एकीकृत पीजी कोर्स में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 60 से अधिक मेजर विषयों के साथ यह दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही है और यह दाखिले बारहवीं कक्षा के अंकों के मेरिट के आधार पर होंगे।


इस संबंध में ऑनलाइन पोर्टल 9 मई 10:00 बजे से खुल जाएगा और उम्मीदवार अपना पंजीकरण और प्राथमिकताएं भर सकते हैं इस पोर्टल का लिंक 27 मई शाम 7:00 बजे बंद हो जाएगा। सभी विद्यार्थियों को इस केंद्रीय कृत पोर्टल के जरिए दाखिला लेने के लिए आवेदन करना होगा। पहली मेरिट सूची 30 मई को जारी की जाएगी और इस मेरिट सूची में नाम पाने वाले विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया और फीस भरने की प्रक्रिया एक से 6 जून के बीच पुरी की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Rashtriya News 24x7
Rashtriya News 24x7