Udayanidhi Stalin result: CM स्टालिन की हार, बेटे उदयनिधि ने बचाई लाज; TVK प्रत्याशी को 7140 वोटों से हराया



डिजिटल डेस्क, दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भले ही DMK की बुरी हार हुई हो, लेकिन DMK के गढ़ चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट को CM M.K. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बेटे ने बचा लिया है। उन्होंने इस सीट से विजय की पार्टी के उम्मीदवार डी सेल्वम को 7140 वोटों से हरा दिया है।


शुरुआती नतीजों (Chepauk Thiruvallikeni Assembly Election Result 2026) में वह डी सेल्वम से पीछे चल रहे थे, जिसके बाद सबकी नजरें इस सीट पर थमी हुई थी।
उदयनिधि ने बचाई राजनीतिक विरासत

चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट DMK का गढ़ मानी जाती है। 2008 में अस्तित्व में आने के बाद से ही यहां से DMK जीतती रही है और पिछला चुनाव खुद उदयनिधि स्टालिन यहां से जीते थे। पुरानी चेपॉक सीट से Udhayanidhi Stalin के दादा और 5 बार के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि कई बार विधायक बने।



Post a Comment

أحدث أقدم
Rashtriya News 24x7
Rashtriya News 24x7