विदिशा में अवैध संबंध के शक में पति बना जल्लाद पत्नी की हत्या कर 2 साल के बेटे को जंगल में छोड़ा 20 घंटे भटकता रहा मासूम

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पत्थर से हत्या कर दी और अपने दो साल के बेटे को जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने 20 घंटे बाद मासूम बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला, जो भूखा-प्यासा भटक रहा था, और उसे नाना-नानी को सौंप दिया।





डिजिटल डेस्क, भोपाल।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया। अवैध संबंध के संदेह में एक युवक ने अपनी पत्नी की पत्थर से हत्या कर दी और घटना के इकलौते गवाह अपने दो साल के बेटे को जंगल में मरने के लिए छोड़ आया। हैरानी की बात यह रही कि करीब 20 घंटे बाद वही मासूम जिंदा मिला, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया।
खरीदारी के बहाने ले गया, रास्ते में बना हत्यारा

पुलिस के मुताबिक, हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव निवासी 29 वर्षीय राजेंद्र अहिरवार शनिवार सुबह पत्नी ज्योति (27) और बेटे को मोटरसाइकिल से घर से ले गया था। सेमरी गांव के पास रास्ते में कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर जोर से प्रहार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
Rashtriya News 24x7
Rashtriya News 24x7