Headlines

ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसी MBBS डॉक्टर ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

हरियाणा के पानीपत से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला MBBS डॉक्टर ने कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद फिलहाल वह बेड पर हैं।
पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जींद निवासी युवक ने पहले दोस्ती और शादी का झांसा देकर डॉक्टर को अपने प्रेम जाल में फंसाया। बाद में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बना लीं। इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने डॉक्टर और उसके परिवार से एक करोड़ रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात की मांग भी की। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण महिला डॉक्टर पूरी तरह टूट गई और उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 
मामले में डॉक्टर के भाई और चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने केस को गंभीर मानते हुए जांच DSP स्तर के अधिकारी को सौंप दी है। पहले जींद में जीरो FIR दर्ज की गई थी, जिसे बाद में पानीपत के मॉडल टाउन थाने में ट्रांसफर किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग महिला सुरक्षा व साइबर ब्लैकमेलिंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

विज्ञापन

विज्ञापन

Rashtriya News 24x7